छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस ने सुनवाई स्थगित, हाई कोर्ट में सुरक्षा चाक-चौबंद

बिलासपुर, 25 फरवरी 2026:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हाई कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सुरक्षात्मक कारणों से सभी सुनवाई स्थगित कर दी।

एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस और बम स्क्वायड दस्ता हाई कोर्ट परिसर और आस-पास के इलाकों में तलाशी में जुटा है। हाई कोर्ट स्टाफ, जज और महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए।

हाई कोर्ट में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की कड़ी तलाशी की जा रही है। सुरक्षा बल पूरे कोर्ट परिसर में तैनात हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु को पकड़ने के लिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी हाई कोर्ट परिसर में तैनात किया गया है।

Tags: #CGLatestNews #ChhattisgarhNews #HighCourtThreat #Bilaspur


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button