छत्तीसगढ़

CG BREAKING : IAS आर. शंगीता अब आबकारी सचिव के साथ-साथ संभालेंगी बेवरेजेस कार्पोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी, श्याम लाल धावड़े को इन अतिरिक्त प्रभारों से किया गया मुक्त…

रायपुर, 18 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी आर. शंगीता (2005 बैच), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार आबकारी आयुक्त को नया दायित्व सौंपा है। आदेशानुसार, अब वे प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

वहीं, जैसे ही सुश्री आर. शंगीता इन दोनों संस्थानों का कार्यभार ग्रहण करेंगी, श्री श्याम लाल धावड़े (2008 बैच), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग को इन दोनों पदों से मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि, उनके पास संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रभार पूर्ववत बना रहेगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

👉 इस फेरबदल को आबकारी और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button