छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING : कबाड़ उतारते वक्त मालवाहक में दौड़ा 11KV करंट, मजदूर की मौके पर मौत, 2 गंभीर झुलसे

बालोद जिले के झलमला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कबाड़ खाली करने के दौरान मालवाहक वाहन अचानक 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में करंट फैल गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक, घनश्याम कबाड़ी दुकान में वाहन से कबाड़ उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आते ही पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। कुछ मजदूरों ने समय रहते कूदकर जान बचाई, लेकिन तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में 50 वर्षीय दीनू सतनामी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीरा स्वामी पिल्ले (38) और आतिश कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button