छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident News : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवान की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। मृतक की पहचान कोरबा जिले के हरदीबाजार स्थित जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले के रूप में हुई है, जो CRPF में पदस्थ थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी।

जानकारी के मुताबिक, मनीष कुमार आदिले छुट्टियों पर घर आए थे। 17 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर वे अपने गांव गए थे। गुरुवार तड़के वे अपने दोस्त उदय पाल के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक से उछलकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। मनीष के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


एक और हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, युवक की मौत

इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक घायल हो गया।

मृतक की पहचान कुदुदंड निवासी मेहुल कौशिक के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त भावेश श्याम के साथ देर रात कार से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक वाहन में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने गैस कटर से कार काटकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में मेहुल की मौत हो गई, जबकि घायल भावेश का इलाज जारी है।

सिविल लाइन पुलिस दोनों हादसों के कारणों की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button