छत्तीसगढ़
Trending

CG शराब घोटाला: ED की चार्जशीट में आशीष श्रीवास्तव का नाम, 31 अफसरों के खाते सीज, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर, 29 दिसंबर 2025/ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 29,800 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। इसमें आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम भी जोड़ा गया है। इससे पहले ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक, सचिव-कम-आयुक्त आर संगीता के 3 जनवरी को छुट्टी से लौटने के बाद आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। वहीं ED ने मामले में आरोपी बनाए गए 31 अधिकारियों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। अब तक 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें उन अफसरों के खाते भी शामिल हैं, जिनकी पत्नियों के खातों में संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं।

बताया गया है कि ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में 29 अफसर आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से 22 को 7 जुलाई 2025 को सस्पेंड किया गया था, जबकि 7 अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। हाल ही में इस मामले में आयुक्त निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी ने पाया है कि शराब घोटाले में अफसरों को करीब 90 करोड़ रुपए की रिश्वत बांटी गई। इसमें निरंजन दास को 18 करोड़, इकबाल खान को 12 करोड़, नोहर सिंह ठाकुर को 11 करोड़, नवीन प्रताप सिंह तोमर को 6.7 करोड़, राजेश जायसवाल को 5.79 करोड़ और अनिमेष नेताम को 5.28 करोड़ रुपए दिए गए। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत मिली।
ED को आशीष श्रीवास्तव को 54 लाख रुपए दिए जाने के भी सबूत मिले हैं।

मामले में आगे और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button