छत्तीसगढ़
Trending

CDS-NDA Exam 2026: 12 अप्रैल को रायपुर में परीक्षा, 8 सेंटर तैयार; CDS 3 शिफ्ट में, NDA 2 पालियों में होगी

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS और NDA परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को रायपुर जिले में होगी। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।

CDS परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी पाली 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए शहर में तीन प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर के स्कूल और कॉलेज शामिल हैं।

वहीं NDA परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं, जिनमें लालपुर, गुरुकुल परिसर और गुढियारी के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button