छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आह्वान – 15 अगस्त को सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहराएं तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मौके पर राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है। बोर्ड ने इसे देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वजारोहण की अपील की है।
वक्फ बोर्ड के कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस एक पवित्र अवसर है, जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशप्रेम की भावना को प्रकट किया जा सकता है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि इस दिन को विशेष बनाने के लिए मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में ध्वजारोहण की पूरी व्यवस्था की जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी इस पहल में सहयोग करने की अपील की गई है।



