छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बंपर सफलता: कुख्यात हिडमा ढेर, आंध्र पुलिस ने देवजी के 9 गार्ड समेत 31 माओवादी पकड़े

रायपुर/अल्लूरी सीताराम राजू (ASR)। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा के मारेदुमिल्ली इलाके में स्पेशल ग्रेहाउंड फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और सब जोनल कमेटी सदस्य टेक शंकर समेत 6 नक्सली ढेर किए गए हैं। हिडमा दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर की कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

इधर, नक्सल मोर्चे पर आंध्र प्रदेश पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। लगातार मिल रहे इंटेलिजेंस इनपुट्स और निगरानी के आधार पर विजयवाड़ा, NTR जिला, कृष्णा, काकीनाडा और एलुरु समेत कई इलाकों में 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 9 आरोपी केंद्रीय समिति सदस्य देवजी के सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि बाकी 22 PLGA और साउथ बस्तर जोनल कमेटी से जुड़े सदस्य बताए जा रहे हैं।

“नजर लगातार बनी हुई थी” – ADGP महेश चंद्र
इंटेलिजेंस एडिशनल DGP महेश चंद्र ने जानकारी दी कि नक्सल मूवमेंट को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में ये सभी लोग आंध्र प्रदेश में शरण लेने का प्रयास कर रहे थे। इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। सही समय देखते हुए पुलिस ने 31 लोगों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से कई नक्सली भागने में सफल हुए हैं। कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और बाकी नक्सलियों की गिरफ्तारी भी जल्द होने की उम्मीद है।

लगातार मिल रही सफलता से नक्सल संगठन पर असर
हिडमा के मारे जाने और 31 माओवादियों की गिरफ्तारी से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज किए हुए हैं, ताकि जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button