सड़कों-पुलों पर बंपर निवेश: दो साल में PWD के 8,092 करोड़ के काम, डिप्टी सीएम अरुण साव का ऐलान – 2026 में बनेंगी 608 नई सड़कें

रायपुर, 30 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई रफ्तार मिल चुकी है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग (PWD) की दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना पेश की।
उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 1,126 विकास कार्यों के लिए 8,092 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें सड़कों, पुलों और सरकारी भवनों का बड़े पैमाने पर निर्माण शामिल है।
दो साल में इतना बड़ा निवेश
डिप्टी सीएम साव के अनुसार —
- 2023–24 में 81 कार्यों के लिए 550 करोड़ रुपये
- 2024–25 में 436 कार्यों के लिए 2,589 करोड़ रुपये
- जबकि 2025–26 में 608 नई सड़कों के निर्माण की योजना है।
इसके अलावा पुल और भवन निर्माण के लिए 4,950 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी प्रशासनिक मंजूरी प्रक्रिया में है।
हजारों काम, सैकड़ों परियोजनाएं
अरुण साव ने बताया कि दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच —
- 4,824 करोड़ की निविदाएं स्वीकृत
- 3,641 सड़क निर्माण कार्य इस समय प्रगति पर
- 164 पुलों का निर्माण पूरा, जबकि 143 पुलों पर काम जारी
- 252 भवन बनकर तैयार, 265 भवन निर्माणाधीन
प्रशासनिक ढांचे में भी मजबूती
PWD के कामकाज को और मजबूत करने के लिए —
- 371 पदों पर मुख्य अभियंताओं की पदोन्नति
- 7 नए संभागीय कार्यालय
- 12 नए उप-संभागीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाना राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।
नए साल में और तेज होगा विकास
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आने वाला साल छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। सड़क, पुल और भवन निर्माण से प्रदेश के हर कोने तक विकास पहुंचेगा और लोगों की जिंदगी आसान बनेगी।



