छत्तीसगढ़
Trending

बजट सत्र 2026: बिलासपुर में ग्रीनरी-ऑक्सीजन बढ़ाने की मांग, धर्मजीत सिंह बोले—गार्डन, मुक्तिधाम और अप्रोच रोड बनाई जाए, अरुण साव ने कहा काम जारी

रायपुर, 25 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में बिलासपुर में ग्रीनरी और ऑक्सीजन बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने शहर में नए गार्डन, मुक्तिधाम और अप्रोच रोड बनाने की मांग रखी।

वित्तमंत्री अरुण साव ने बताया कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 100 शहरों में शामिल रहा है और शहर में आठ अलग-अलग स्थानों पर उद्यानों में विशेष पौधे और हेजिंग लगाए गए हैं। ऑक्सीजन बढ़ाने के काम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जारी हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गिग वर्करों जैसे ब्लिंकइट, स्विगी, जोमैटो और रेपिडो में काम करने वालों के मुद्दे उठाने का ऐलान किया।

प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम अरुण साव के लोक निर्माण विभाग और उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के विभाग से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी। बालोद विधायक संगीता सिन्हा जल जीवन मिशन से जुड़े प्रश्न उठाएंगी।

इसके अलावा सदन में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में अनियमितता और स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पुल व सड़क निर्माण से जुड़ी याचिकाएं भी पेश की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिजली से जुड़े संशोधन नियमों की अधिसूचना पेश करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। परिवहन मंत्री केदार कश्यप मोटरयान कराधान और सहकारी संस्थाओं के अंकेक्षण प्रतिवेदन पेश करेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आयुष और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे।

बजट 2026 से जुड़ी बड़ी घोषणाएं:

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा।
  • 18 वर्ष पूरी करने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए की सहायता।
  • वन विभाग में 1000 पदों पर भर्ती, रायपुर में तीरंदाजी अकादमी।
  • अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना।

बजट सत्र में आज के प्रश्नकाल में रोजगार, पेयजल, बुनियादी ढांचा और शहरी पर्यावरण जैसे जनहित मुद्दों पर फोकस रहेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button