छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर निगम का बजट 2.0 : महापौर मीनल चौबे ने पेश किया 2130 करोड़ का विकास बजट, शहर में सड़क-पानी-स्वच्छता पर फोकस

रायपुर, 30 मार्च 2026। रायपुर नगर निगम में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकाल का दूसरा बड़ा दांव खेला। इस बार कुल 2130 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जो पिछले साल के 1529.53 करोड़ रुपये से कई गुना बड़ा है।

बजट में सड़क, पानी, स्वच्छता, आवास और शहरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा शहर की आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम और नई विज्ञापन नीति के माध्यम से नए प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं।

बजट की मुख्य बातें

  • पूंजीगत व्यय: करीब 789 करोड़ रुपये
  • जल कार्य विभाग: 68 करोड़ रुपये
  • विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग: 74 करोड़ रुपये
  • जोन कार्यालय: 189 करोड़ रुपये
  • लोक कर्म विभाग: 97 करोड़ रुपये
  • स्वच्छता व स्वास्थ्य: 77.55 करोड़ रुपये, जिसमें मच्छर नियंत्रण, आवारा कुत्तों की नसबंदी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शामिल

महापौर ने कहा कि यह बजट रायपुर को आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बजट पेश करते समय शहर की जनता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खास जोर दिया गया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button