छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : सुकमा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : चिंतावागू नदी किनारे 2 नक्सलियों की मौत, भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामाग्री बरामद

सुकमा, 24 सितंबर 2024

जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में चिंतावागू नदी किनारे हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कम से कम 2 नक्सली मारे गए हैं। विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ 23 सितंबर को जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर और 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के जगरगुण्डा एरिया कमेटी और पीएलजीएल बटालियन के सदस्यों के साथ रात्रि से सुबह तक संघर्ष जारी रहा। हालांकि, चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता और नक्सलियों की लगातार फायरिंग के कारण वे अपने साथियों के शव को ले जाने में सफल हो गए।मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने घटना स्थल पर भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामाग्री बरामद की है। फिलहाल, सुरक्षा बलों की गस्त पार्टी सुरक्षित वापस कैम्प लौट आई है।*विस्तृत जानकारी पृथक से प्रदान की जाएगी।*

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button