छत्तीसगढ़
Trending
BREAKING NEWS: पीएम मोदी रायपुर पहुंचे, आज रात स्पीकर हाउस में विश्राम… कल से DGP–IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित DGP–IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी आज रात स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में कुल 8 सत्र रखे गए हैं—
- पहले दिन (आज) दो सत्र
- दूसरे दिन चार सत्र
- तीसरे दिन दो सत्र
प्रधानमंत्री इनमें से 29 और 30 नवंबर को होने वाले कुल 6 सत्रों में शामिल होंगे।
पीएम मोदी का कॉन्फ्रेंस शेड्यूल:
- 29 नवंबर: सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक
- 30 नवंबर: सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- इसके बाद शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए इस कॉन्फ्रेंस को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



