छत्तीसगढ़
Trending
Breaking News: CRPF कैंप में जवान की खुदकुशी, AK-47 से खुद को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

गरियाबंद/ओडिशा, 13 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा क्षेत्र के ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी था। सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। घटना से कैंप और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।



