छत्तीसगढ़
Trending
BREAKING NEWS :टेकारी रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत — आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का रहने वाला था और दूध बेचने का काम करता था। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और टेकारी रोड पर चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलने पर विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।



