छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की कर रहे समीक्षा, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल नवाचारों पर हो रही है चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग की योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे डिजिटल नवाचारों पर भी चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा, और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद व राहुल भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विभागीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उपायों पर विचार-विमर्श जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button