छत्तीसगढ़
Trending
BREAKING NEWS : बीजापुर-गढ़चिरौली बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़, नेशनल पार्क इलाके में नक्सली नेताओं पर पुलिस का शिकंजा

बीजापुर/गढ़चिरौली: 11 नवंबर की सुबह से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के नजदीक स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार, जवानों ने नक्सली नेताओं को घेरकर कार्रवाई तेज कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ नक्सली नेताओं के मारे जाने की भी खबर सामने आई है।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है और सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह इलाका जंगल और कठिन इलाके में होने के कारण ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी इलाके से दूर रहने की अपील की है। मुठभेड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले घंटों में और अपडेट्स की उम्मीद है।


