ब्रेकिंग न्यूज़: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 3-4 नक्सली ढेर; एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक जवान के शहादत की भी सूचना मिली है।
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन के इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवान भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इलाके में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त बल मौके पर रवाना किया गया है।
गौरतलब है कि 16 दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने खूंखार नक्सली हिड़मा का खात्मा किया था। इसके बाद बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की हलचल बढ़ी हुई है।
घटना से जुड़े अपडेट्स का इंतज़ार है…


