छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : धमतरी में ट्रक से कार टकराई, 4 कोबरा जवानों की मौत — एक गंभीर

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं मृत जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किए गए।

जानकारी के मुताबिक जवान जगदलपुर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी डिजायर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और जवान अंदर फंस गए। गैस कटर से कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक जवान का इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button