छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ के बहादुर बच्चों को मिलेगा राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, आज आवेदन की अंतिम तारीख

रायपुर, 20 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ शासन ने अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय देने वाले बच्चों के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है।
यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी की जान बचाने या गंभीर क्षति से रक्षा करने का साहसिक कार्य किया हो।
पात्रता शर्तें
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए
- साहसिक घटना की तिथि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की हो
क्या मिलेगा पुरस्कार में
- ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि
- मेडल
- प्रशस्ति पत्र
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।



