छत्तीसगढ़

Blind Murder Solved: युवक की हत्या कर जलाया शव, एक महीने बाद दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 11 दिसंबर 2025/ सिरगिटटी थाना क्षेत्र में एक माह पहले मिली अधजली लाश के अंधे कत्ल का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। तकनीकी जांच, मोबाइल टावर डंप, CCTV फुटेज और स्थानीय सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

7 नवंबर को तिफरा स्थित होटल ग्रैण्ड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने पूरे राज्य में इश्तहार जारी किए और गुम इंसान रिपोर्टों से मिलान किया। मोबाइल टावर डंप की जांच से मिले नंबरों के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क हुआ।

मृतक की पहचान

मृतक गोपाल (26 वर्ष) निवासी सेमिया नेवारी, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में पहचान हुई।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम—

  • अरुण दास मानिकपुरी (30 वर्ष)
  • धनेश लोधी उर्फ राजू (34 वर्ष)

दोनों को पूछताछ में उन्होने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

कैसे हुई हत्या?

  • घटना की रात मृतक गोपाल तिफरा सब्जी मंडी रोड के पास शराब पी रहा था।
  • इसी दौरान दोनों आरोपी पहुंचे और साथ में शराब पीते हुए विवाद हो गया।
  • गुस्से में दोनों ने गोपाल की पिटाई की और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
  • पहचान छिपाने के लिए शव और कपड़ों को जला दिया।

सिरगिटटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button