छत्तीसगढ़
Trending

अवैध वसूली का काला खेल उजागर: बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक सस्पेंड, जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बलौदाबाजार में पदस्थ श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध वसूली के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया कि कौशिक ने कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अनियमितताएं और अवैध उगाही की। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान कौशिक को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर निर्धारित किया गया है। विभाग ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने निर्देश जारी किए हैं।

श्रमायुक्त कार्यालय ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े किसी भी मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे और जांच आगे भी जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button