राष्ट्रीय
Trending

भाजपा स्थापना दिवस: पार्टी को ‘मां’ बताया, बोले Narendra Modi – नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही बीजेपी, नितिन नबीन की कार्यशैली की सराहना

नई दिल्ली। Narendra Modi ने Bharatiya Janata Party के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को ‘मां’ बताया और कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भावनाओं और समर्पण से जुड़ा संगठन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए भावुक क्षण होता है, क्योंकि यह उन्हें राष्ट्रसेवा का अवसर देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां पार्टी में नई ऊर्जा और कार्यशैली में नयापन देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने खासतौर पर पार्टी अध्यक्ष Nitin Nabin की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन में नवीनता आई है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आज पार्टी जिस ऊंचाई पर है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और समर्पण है। यह वही समझ सकता है, जिसने संगठन के लिए खुद को समर्पित किया हो।

उन्होंने यह भी कहा कि Rashtriya Swayamsevak Sangh से प्रेरणा लेकर भाजपा ने साफ नीयत और सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखा और समय के साथ खुद को एक मजबूत कैडर आधारित पार्टी के रूप में स्थापित किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button