छत्तीसगढ़
Trending

CG में बर्ड फ्लू की पुष्टि: बिलासपुर के कोनी पोल्ट्री फार्म में 5000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत, 1 किमी संक्रमित और 10 किमी सर्विलांस जोन घोषित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कोनी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में पिछले कुछ दिनों में 5000 से अधिक मुर्गे–मुर्गियों की मौत के बाद जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए कोनी क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संक्रमित (इन्फेक्टेड) जोन और आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है

संक्रमित क्षेत्र में सभी मुर्गे–मुर्गियों, अंडों, दाना और अन्य पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 9 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें पशु चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी–बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने चेक पोस्ट बनाकर निगरानी बढ़ाने और बाहर से आने-जाने वाले पोल्ट्री बर्ड्स की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है, वहीं आम लोगों को भी लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button