छत्तीसगढ़
Trending

Bilaspur Train Accident BREAKING: लाल खदान हादसे में घायल ALP रश्मि राज सस्पेंड, जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी

बिलासपुर। 4 नवंबर को लाल खदान में हुए भीषण रेल हादसे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को रेलवे प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। यह सस्पेंशन सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) की जांच पूरी होने तक जारी रहेगा। फिलहाल रश्मि राज का इलाज रेलवे हॉस्पिटल में जारी है

इससे पहले सोमवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को हटाते हुए फोर्स लीव पर भेज दिया था। उनकी जगह अब वरिष्ठ विद्युत अभियंता कर्षण (सीनियर TRD) विवेक कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4 नवंबर को लाल खदान में मेमू और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे। असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद जांच अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया था।

सीआरएस जांच के अंतिम निष्कर्ष आने तक जिम्मेदारों पर और भी कार्रवाई संभव है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button