बिलासपुर ट्रेन हादसा: मालगाड़ी और मेमू लोकल की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल – राहत-बचाव कार्य जारी

बिलासपुर, 4 नवंबर 2025 — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट की घटना सामने आई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।
रेल प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है —
- मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,
- गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख,
- सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख सहायता राशि दी जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि इस हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) के स्तर पर कराई जाएगी ताकि कारणों का पता लगाकर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —
📞 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📞 चांपा – 8085956528
📞 रायगढ़ – 9752485600
📞 पेंड्रा रोड – 8294730162
📞 कोरबा – 7869953330
📞 उसलापुर – 7777857338
रेल प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है और सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।



