छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर नगर निगम ने 25 बड़े बकायादारों को दी अंतिम चेतावनी : संपत्ति कर नहीं चुकाने पर एक माह में होगी कुर्की की कार्रवाई, घर-घर नोटिस और राजस्व शिविर जारी

बिलासपुर, 26 मार्च 2026/शहर में विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम का राजस्व एक अहम स्रोत है। सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसे आवश्यक कार्य इसी से संचालित होते हैं। लेकिन कई लोग वर्षों से संपत्ति कर नहीं चुका रहे हैं। नगर निगम ने ऐसे 25 बड़े बकायादारों की सूची जारी की है, जिन्हें अब अंतिम चेतावनी दी गई है।

नगर निगम के अनुसार, जिनके पास लाखों रुपए का बकाया है और कुछ ने तो 2016 से कर नहीं भरा, उनके घरों में नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं और राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

नगर निगम की सख्ती:
नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्रों में राजस्व वसूली के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, वार्डों में मुनादी करकर लोगों को सूचना दी जा रही है। नोटिस में बकाया कर का विवरण दिया गया है। यदि एक माह के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत कुर्की की कार्रवाई होगी।

25 बड़े बकायादार:

  1. बिहारी चित्र मंदिर – ₹9,98,624
  2. सुरेंद्र सिंह कछवाहा एवं अन्य तीन – ₹9,49,291
  3. गुरूचरण सिंह गुंबर – ₹9,01,567
  4. अरुण कुमार अग्रवाल, नारायण दास अग्रवाल – ₹8,43,900
  5. कर्नल एकेडमी – ₹8,29,050
  6. राजेंद्र सिंह गुंबर – ₹7,36,792
  7. मंजीत सिंह गुंबर – ₹6,75,897
  8. राजश्री हुमने – ₹5,87,807
  9. मैनेजिंग डाइरेक्टर, रितुराज स्टील – ₹5,78,878
  10. नवरीन अहमद – ₹5,67,273
  11. परमजीत कौर गुंबर – ₹4,84,293
  12. रत्नीदेवी सुल्तानिस – ₹4,41,864
  13. सावित्री बाई – ₹4,28,317
  14. लखमीत टुटेजा – ₹4,27,800
  15. लक्ष्मी टुटेजा – ₹4,27,775
  16. मंजीत सिंह गुंबर – ₹3,93,775
  17. आनंद कुमार बत्रा, पायल बत्रा – ₹3,74,775
  18. कन्हैया लाल केशरवानी – ₹3,57,522
  19. शीला कछवाहा – ₹2,91,000
  20. बृजेश कछवाहा – ₹2,42,222
  21. रश्मि गुप्ता – ₹2,35,214
  22. अशोक टुटेजा – ₹2,29,044
  23. कमला बाई – ₹2,10,722
  24. सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अजय पाण्डेय, स्मिता अवस्थी – ₹2,05,000
  25. विशाल ठारवानी – ₹1,97,674

नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च 2026 से पहले संपत्ति कर का भुगतान अवश्य करें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button