Bijapur Naxal Attack: आधी रात घर में घुसे नक्सली, भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या – माओवादी कमेटी ने ली जिम्मेदारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी। इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने मामले की पुष्टि की है।
नक्सलियों के निशाने पर था भाजपा कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, घटना इलमिडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजाल कांकेर की है। भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम लंबे समय से नक्सलियों के टारगेट पर था। नक्सलियों ने उसे कई बार धमकी और चेतावनी दी थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादे कपड़ों में पूनम के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने साथ रखी रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर इस हत्या की जिम्मेदारी ली।
पुलिस ने शुरू की सर्चिंग
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
📍 घटना स्थल: ग्राम मुंजाल कांकेर, थाना इलमिडी, जिला बीजापुर
📅 घटना की रात: सोमवार देर रात
🕵️ जिम्मेदारी: माओवादी माड़ेड़ एरिया कमेटी
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नक्सली अब भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रहे हैं।