छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए, ₹8 लाख के इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल – मुख्यमंत्री साय ने कार्रवाई की सराहना

रायपुर, 13 नवंबर 2025: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए, जिनमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है। बुचन्ना लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस बलों के उत्कृष्ट समन्वय, साहस और सटीक रणनीति का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर इस लड़ाई को निर्णायक अंत तक ले जाएँगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button