छत्तीसगढ़
CM विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 28 नवंबर 2025।बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक किरण देव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।



