छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा कदम: ANTF टीम गठित, 10 पुलिसकर्मी तैनात

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद यह पहला बड़ा अभियानात्मक कदम माना जा रहा है।

नई ANTF टीम नशे से जुड़े मामलों की रोकथाम, निगरानी और कार्रवाई करेगी। टीम के नोडल अधिकारी के रूप में एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इसकी मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला करेंगे।

टीम में कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल
ANTF में 1 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक (SI), 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 3 हवलदार और 5 आरक्षक शामिल किए गए हैं।

टीम के सदस्य
टीआई संजीव मिश्रा, एसआई अतुलेश राय, एएसआई प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम तथा आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा और प्रमोद सिंह को टीम में पदस्थ किया गया है।

यह गठन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशों के बाद किया गया है। कमिश्नरेट के आयुक्त ने इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि ANTF के गठन से शहर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई तेज होगी और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button