छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में बिश्नोई गैंग का बड़ा खुलासा : कुख्यात मयंक सिंह 24 दिसंबर को कोर्ट में पेश, प्रोडक्शन वारंट जारी

रायपुर, 22 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रायपुर कोर्ट ने मयंक सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। उसे 24 दिसंबर को रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2024 में रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित एक कोल कंपनी के दफ्तर पर हुई सनसनीखेज गोलीबारी का मयंक सिंह मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन सव का बेहद करीबी माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार मयंक को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था।

कोल व्यापारी को दी थी खुलेआम धमकी

जांच में सामने आया है कि मयंक सिंह लगातार सोशल मीडिया के जरिए कोल व्यापारी को धमकियां देता था। कई संदेशों में उसने साफ कहा था कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो फायरिंग होगी और इस बार निशाना नहीं चूकेगा।

पहले शूटर पकड़े गए, फिर हुई फायरिंग

मई 2024 में रायपुर पुलिस ने हरियाणा और झारखंड से आए शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद जुलाई 2024 में गैंग के दो सदस्य बाइक से कोल व्यापारी के दफ्तर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात से पूरे शहर में दहशत फैल गई थी।

अब मयंक सिंह को रायपुर लाकर पूछताछ और कोर्ट में पेशी के बाद इस गैंग के पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद की जा रही है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button