छत्तीसगढ़

Crypto Scam में बड़ा खुलासा! अंबिकापुर से पकड़ा गया मास्टरमाइंड बलविंदर सिंह, 1 करोड़ निवेशकों से अरबों की ठगी — मुंबई पुलिस की दबिश

सरगुजा। क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी देश की बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर के बोरीपारा इलाके से आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाले में डायरेक्टर के रूप में शामिल होकर देशभर के लगभग 1 करोड़ निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी करने का आरोप है। मुंबई पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी नामक संस्था ने फर्जी निवेश योजना चलाकर करोड़ों लोगों को ठगा। कंपनी ने फर्जी टोकन, नकली एक्सचेंज और जाली दस्तावेज बनाकर निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच दिया। इसके प्रचार के लिए कंपनी ने हरभजन सिंह और साइना नेहवाल जैसे सेलिब्रिटीज का भी इस्तेमाल किया, जिससे लोगों का भरोसा और बढ़ा।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में मुंबई पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले भी जुलाई माह में रायपुर के बेबीलोन होटल से प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को गिरफ्तार किया था। अब अंबिकापुर निवासी बलविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम खुलासों की उम्मीद है।

एएसपी अमोलक सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र में दर्ज आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों के तहत की गई है।

पुलिस ने देशभर के निवेशकों से अपील की है कि यदि किसी ने मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया है या इससे जुड़ी कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

🟥 क्रिप्टो ठगी का तरीका:

  • फर्जी टोकन और नकली एक्सचेंज तैयार किए गए।
  • सेबी और आरबीआई के नाम पर जाली दस्तावेज दिखाए गए।
  • भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाया गया।
  • प्रचार के लिए नामी हस्तियों के विज्ञापन का सहारा लिया गया।

👉 मुंबई पुलिस जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और बड़े चेहरों का खुलासा कर सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button