छत्तीसगढ़
Trending

कवर्धा में अवैध सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला सटोरिए गिरफ्तार

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से नगद राशि, सट्टा-पट्टी और अन्य सामग्री जब्त की है।

अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तारी

पहली कार्रवाई वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां नंदिनीन उर्फ नीलू गुप्ता को अपने घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना देवारपारा क्षेत्र में की गई। यहां पूजा बांधेकर को अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से ‘खाईवाली’ के नाम से सट्टा संचालन कर रही थीं। इनके जरिए सट्टा खेलने और खिलाने वाले अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और संकेत दिए हैं कि जल्द ही अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button