छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

नवा रायपुर, 11 मार्च 2026:छत्तीसगढ़ शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), जो वर्तमान में विशेष सचिव, वित्त विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हैं, को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा है।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और इसके तहत चंदन कुमार अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ नए प्रभार का निर्वहन भी करेंगे।

आदेश की प्रतिलिपियाँ संबंधित अधिकारियों, सचिवालय और केंद्रीय संस्थाओं को भी भेजी गई हैं। इसमें संस्थापन अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, महालेखाकार, संभागायुक्त, आयुक्त जनसंपर्क, मुख्य सचिवालय और कोषालय अधिकारी आदि शामिल हैं।
इस निर्णय से राज्य प्रशासनिक संरचना में मजबूती आएगी और नवा रायपुर अटल नगर एवं राजधानी क्षेत्र के विकास कार्यों में समन्वय बढ़ेगा।



