छत्तीसगढ़

बिलासपुर से बड़ी खबर: वकील ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने अपने पेशे की गरिमा को तार-तार करते हुए एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने अपने पति से तलाक का केस दाखिल करने के लिए अधिवक्ता पवन अवस्थी से संपर्क किया था। केस के सिलसिले में दोनों की लगातार मुलाकातें होती रहीं और इसी दौरान वकील ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।

आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करेगा, लेकिन लंबे समय तक वादा पूरा नहीं किया। जब महिला ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी वकील टालमटोल करने लगा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने न केवल इंकार किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता पवन अवस्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

📍 थाना: सरकंडा, बिलासपुर
📅 घटना: हाल ही में दर्ज मामला
👮‍♂️ कार्रवाई: आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार, जांच जारी

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button