छत्तीसगढ़
Trending

आज छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सल सफलता: मोस्ट वांटेड कमांडर पापाराव 17 साथियों के साथ कर सकते हैं सरेंडर

बीजापुर, 24 मार्च 2026।केंद्र और राज्य सरकार के नक्सल मुक्त अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर सुन्नम पापाराव, जिन्हें मंगू दादा फर्फ चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है, आज यानी मंगलवार को अपने 17 साथियों के साथ सुरक्षा बलों के सामने समर्पण करने वाले हैं।

पापाराव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं और वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DSZC) के सदस्य हैं। वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के सदस्य भी रह चुके हैं। बस्तर के बीजापुर और सुकमा क्षेत्रों में सक्रिय पापाराव कई मुठभेड़ों से बच निकलते रहे हैं और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले और गिरफ्तारी वारंट दर्ज हैं।

पिछले दो वर्षों में सुरक्षाबलों ने कई बड़े नक्सलियों को ढेर किया है। राज्य सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सली अब मुख्यधारा में लौट सकते हैं, जिससे सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा मिल रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाया जाए।

सरेंडर की इस बड़ी घटना से बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या पर काबू पाने की दिशा में और मजबूती आएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button