छत्तीसगढ़
Trending

अग्रवाल सभा की बड़ी बैठक: मई 2025 में होंगे अध्यक्ष चुनाव, 14 जनवरी को पतंग उत्सव और 26 जनवरी को रक्तदान शिविर, पगड़ी रस्म पर सादगी पर सहमति

रायपुर, 12 जनवरी 2025| अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी बैठक रविवार, 5 जनवरी 2025 को अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में अध्यक्ष विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभा के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

  1. अध्यक्ष चुनाव:

मई 2025 में अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

28 फरवरी 2025 तक बने सदस्यों को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।

  1. पगड़ी रस्म सादगी से:

पगड़ी रस्म के भव्य आयोजनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

  1. आगामी कार्यक्रम:

14 जनवरी: मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव ओमाया गार्डन, वीआईपी रोड पर आयोजित होगा।

26 जनवरी: मरीन ड्राइव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

16 फरवरी: सालासर बालाजी मंदिर (छेड़ी खेड़ी) का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक की मुख्य चर्चा:

अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में युवा मंडल, महिला मंडल, युवती मंडल और विभिन्न समितियों के योगदान के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने सभा द्वारा प्रकाशित “अग्रसेन डायरेक्टरी” को हर घर तक पहुंचाने का सुझाव दिया। नए नाम जोड़ने के लिए 28 फरवरी 2025 की समय सीमा तय की गई।

कार्यक्रम संचालन: बैठक का संचालन महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ने दिया।

उपस्थित सदस्य: बैठक में विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सतपाल जैन, प्रदीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button