छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर में कुम्हारों को बड़ा तोहफ़ा: माटी कला को मिलेगा नया आयाम, ग्लेज़िंग यूनिट और 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित

जशपुर/रायपुर, 27 नवंबर 2025।
जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुम्हार समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धड़कन है, और उनकी कला को आधुनिकता के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित किए। साथ ही जशपुर जिले के ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे कुम्हारों के उत्पादों को बेहतरीन फिनिशिंग मिलेगी और बाजार में अधिक मूल्य प्राप्त होगा।

इसके अलावा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी गई।

कुम्हारों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चाक से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और कारीगरों की वर्षभर स्थिर आय सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नई डिजाइनिंग, आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और मार्केटिंग से जुड़े प्रशिक्षण भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कारीगर देश और विदेश तक अपने उत्पाद पहुँचा सकें।

उन्होंने कारीगरों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ की माटी कला को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत, पद्मश्री जागेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूराम चक्रवर्ती सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कुम्हार समाज और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कुम्हार समाज के लिए यह घोषणाएँ जिले में रोजगार और कौशल विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button