छत्तीसगढ़
Trending

किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरित किए 10,324 करोड़ रुपए, बिलासपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर, 28 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह और वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों के खातों में 494.38 करोड़ रुपए सीधे जमा किए गए।

मुख्यमंत्री ने 263.17 करोड़ रुपए की लागत वाले 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण किए गए और 82 नए कार्यों का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में किसानों के सम्मान के लिए खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान भी किया गया।

1003480422

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों के खातों में राशि समय पर पहुंची है और होली से पहले यह विशेष सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा, किसान क्रेडिट कार्ड, धान की सर्वोच्च खरीद मूल्य जैसी प्रगतिशील योजनाएं लागू की हैं।

मुख्यमंत्री ने भूमिहीन कृषि मजदूरों, सिंचाई सुविधा विस्तार, खाद में सब्सिडी, सहकारिता सुदृढ़ीकरण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने सहित किसानों की समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मान निधि, राज्य बजट में कृषि के लिए 13,000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान और नक्सलवाद समाप्ति प्रयासों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन, रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवाल और स्टेज निर्माण, सतनामी और आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा की।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर साल किसानों के खातों में राशि अंतरित की जा रही है और फसल विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं को सराहा।

कार्यक्रम में किसानों ने वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। जगदलपुर की बसंती कश्यप ने 36 हजार रुपए, कोरबा के सुखन साय ने 53 हजार रुपए और जांजगीर के समर्थ सिंह ने 1,41,000 रुपए प्राप्त करने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर पूजा विधानी, कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button