टुण्ड्रा में विकास की बड़ी सौगात : 71 लाख का तहसील भवन लोकार्पित, 1.21 करोड़ के स्कूल भवन का शिलान्यास—मंत्री वर्मा बोले: हर वर्ग तक पहुँच रहा विकास

रायपुर, 30 नवंबर 2025/ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुण्ड्रा में आज विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को नई सुविधाओं का उपहार दिया।
टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मंत्री ने 71.12 लाख रुपये से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का शिलान्यास भी किया।
✔ “प्रदेश में चहुमुखी विकास—हर वर्ग लाभान्वित”
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य में चहुमुखी विकास हो रहा है और इसका लाभ किसान, महिला, युवा, व्यापारी सहित सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ये निर्माण कार्य प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।
उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की।
✔ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित
इस अवसर पर
- जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
- बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे
- पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।



