छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़: कुख्यात हिडमा, पत्नी राजे समेत 6 नक्सली ढेर! विजय शर्मा बोले—नक्सलवाद खत्म होने की बड़ी कड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को हुई विशेष ऑपरेशन में नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और सब-जोनल कमेटी मेंबर टेक शंकर समेत छह नक्सली मारे जाने की सूचना है। हिडमा वही मोस्ट वांटेड माओवादी है जिस पर कई बड़े हमलों की साजिश का आरोप था।

इस सफलता पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि
“छत्तीसगढ़ के सुकमा और कोंटा जिले से जुड़े आंध्रप्रदेश क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की जानकारी मिली है। इसमें सीसी मेंबर हिडमा, उसकी पत्नी राजे और उसके चार साथी शामिल होने की आशंका है। कन्फर्मेशन आना बाकी है, लेकिन जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।”


हथियार छोड़कर लौटें, पुनर्वास का रास्ता खुला — विजय शर्मा

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

उन्होंने कहा—
“हथियार छोड़कर आएं, सम्मानजनक पुनर्वास मिलेगा। बस्तर अब सक्षम है। वहां नारा चल पड़ा है— हमारा बस्तर, हम ही संभालेंगे।

विजय शर्मा ने आगे कहा कि पुनर्वास के लिए पूरा सिस्टम तैयार है।
“एक सूचना पर कॉरिडोर क्लियर किया जा सकता है, लेकिन हथियार के साथ ही वापस आना होगा।”


क्यों है यह ऑपरेशन अहम?

▪ हिडमा दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन का सबसे बड़ा चेहरा था।
▪ कई हाई-प्रोफाइल हमलों में उसका नाम सामने आता रहा है।
▪ पिछले कुछ महीनों में नक्सल विरोधी अभियान तेज हुआ है और सुरक्षा बल लगातार बढ़त बना रहे हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button