छत्तीसगढ़

रायगढ़ में नशे का बड़ा कारोबार बेनकाब: महिला गिरफ्तार, घर से मिला नशीली दवाओं का जखीरा और ₹8 लाख से ज्यादा कैश

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप, दर्द निवारक कैप्सूल, इंजेक्शन का भारी जखीरा और 8 लाख 40 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों इस धंधे में शामिल थे, लेकिन पुलिस के छापे के दौरान पति फरार हो गया।

झारखंड से होती थी तस्करी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी कर रायगढ़ और आसपास के सीमावर्ती जिलों में खपाई जा रही है। एसपी के निर्देश पर लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा पुलिस को सतर्क किया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि दुर्गापुर लारीपानी निवासी धनुर्जय यादव और उसकी पत्नी तिलोत्तमा (25 वर्ष) नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे हैं।

छापामार कार्रवाई, महिला ने कबूला अपराध

लैलूंगा पुलिस ने धनुर्जय यादव के घर पर छापा मारा। वहां पति नहीं मिला लेकिन पत्नी तिलोत्तमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने नशीली दवाओं की बिक्री करना स्वीकार कर लिया।

भारी मात्रा में जब्त माल

घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं और कैश बरामद किया—

  • 200 नग ONEREX कफ सिरप (कीमत ₹64,914)
  • 85 पैकेट SPASMO & PROXYVON PLUS कैप्सूल
  • 220 पैकेट BUTRUM इंजेक्शन
  • ₹8 लाख 40 हजार नगद

कुल मिलाकर ₹9 लाख 4 हजार 914 रुपये का माल जब्त किया गया।

पति फरार, तलाश जारी

लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तिलोत्तमा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका पति धनुर्जय यादव फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

👉 छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है और इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button