
0016 IPS अधिकारियों का तबादला, कमिश्नरी के तहत DCP की भी तैनाती00
रायपुर, 23 जनवरी 2026
राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके साथ ही 2004 बैच के IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
- रामगोपाल गर्ग (IPS-2007): IG, दुर्ग रेंज से हटाकर IG, बिलासपुर रेंज
- अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007): IG, राजनांदगांव रेंज से IG, दुर्ग रेंज
- बालाजी राव सोमावर (IPS-2007): PHQ रायपुर से IG, राजनांदगांव रेंज
- अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009): SP कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
- लाल उमेद सिंह (IPS-2011): SSP रायपुर से SSP, जशपुर
- शशि मोहन सिंह (IPS-2012): SSP जशपुर से SSP, रायगढ़
- दिव्यांग पटेल (IPS-2014): SP रायगढ़ से SP, रेल रायपुर
रायपुर कमिश्नरी में DCP की तैनाती
कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की भी नियुक्ति की गई है—
- उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020): DCP (मध्य), रायपुर
- संदीप पटेल (IPS-2020): DCP (पश्चिम), रायपुर
- मयंक गुर्जर (IPS-2020): DCP (उत्तर), रायपुर
- विकास कुमार (IPS-2020): DCP (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल)
- राजनाला स्मृतिक (IPS-2020): DCP (क्राइम एवं साइबर)
इसके अलावा—
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को SP रेल रायपुर से हटाकर SP, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है।
- इंदु अग्रवाल (IPS-2022) को CSP आजाद चौक से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।
👉 यह बदलाव रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



