छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : रायपुर समेत कई जिलों में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40–50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रायपुर, 04 दिसंबर 2025 / छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर सहित कई जिलों में लोहा कारोबारियों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर सुबह से ही IT टीमों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस, प्लांट और करीब 40 से 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सभी ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र 100 से अधिक CRPF जवान तैनात किए गए हैं। टीमों ने डिजिटल व फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए हैं।


5 दिन पहले भी रायपुर सहित 8 राज्यों में ED की रेड

30 नवंबर को मेडिकल कॉलेज मान्यता के बदले रिश्वतखोरी मामले में ED ने देशभर के 8 राज्यों में एक साथ कार्रवाई की थी। रायपुर का रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी रेड की जद में आया था।

ED ने कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी से पूछताछ की थी और उनके घर से मोबाइल फोन, DVR, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। बैंक खातों की जानकारी भी मांगी गई थी। फिलहाल टेक्निकल टीम इन सबूतों की जांच कर रही है।


11 दिन पहले 19 ठिकानों पर ACB–EOW की दबिश

24 नवंबर को ACB-EOW टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में एक साथ 19 ठिकानों पर छापा मारा था।
यह कार्रवाई शराब घोटाले और DMF घोटाले से जुड़े मामलों में की गई थी।

  • DMF घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनके सहयोगियों के 11 ठिकानों पर तलाशी
  • शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े 8 ठिकानों पर कार्रवाई

इन सभी स्थानों पर भी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए थे।


निष्कर्ष

पिछले 15 दिनों में राज्य में IT, ED और ACB-EOW की बड़ी कार्रवाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। लोहा कारोबार, जमीन कारोबार, मेडिकल कॉलेज घोटाला, DMF और शराब घोटाला—कई मामलों में जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और लगातार नए सबूतों की तलाश कर रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button