छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING: खल्लारी रोपवे केस में FIR, 8 घायल डिस्चार्ज, जिम्मेदारों पर शिकंजा

महासमुंद, 23 मार्च 2026/ खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कोलकाता की रोपवे एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल व रामेश्वर यादव पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के तहत सेक्शन 289 और 125(ए) में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई लापरवाही के आरोपों को देखते हुए की गई है। एफआईआर खल्लारी देवी ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए थे, जिनमें एक महिला की मौत हो गई। घायलों में से 8 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 8 का उपचार जारी है। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button