छत्तीसगढ़
Trending

राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला: 2 IFS अधिकारियों का तबादला, 5 को मिली वरिष्ठ वेतनमान में पदोन्नति

रायपुर। राज्य शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है, वहीं पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की फिलहाल नई पदस्थापना नहीं की गई है।

स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ तथा चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति पाने वाले पांच IFS अधिकारियों को आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के इस निर्णय को वन विभाग के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button