छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फैसला: नवा रायपुर अटल नगर बनेगा नई तहसील, सरकार ने जारी की अधिसूचना, 60 दिनों में मांगे आपत्ति-सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर जिले में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है।

अधिसूचना के मुताबिक रायपुर जिले की मौजूदा तहसीलें रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर की सीमाओं में आंशिक बदलाव कर नई तहसील नवा रायपुर अटल नगर के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर आम जनता से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर इच्छुक नागरिक अपने सुझाव या आपत्ति सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, नवा रायपुर अटल नगर को लिखित रूप में भेज सकते हैं।

39 गांव होंगे नई तहसील में शामिल

प्रस्तावित तहसील नवा रायपुर अटल नगर में 6 राजस्व निरीक्षक मंडलों के अंतर्गत 20 पटवारी हल्कों के कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे। इनमें पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेडी और रायपुर-18 कांदुल क्षेत्र के गांव शामिल हैं।

नई तहसील की सीमाएं तय

अधिसूचना में नई तहसील की सीमाएं भी स्पष्ट कर दी गई हैं—

  • उत्तर: मंदिर हसौद
  • दक्षिण: अभनपुर
  • पूर्व: गोबरा नवापारा
  • पश्चिम: रायपुर

सरकार का मानना है कि नई तहसील के गठन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी, राजस्व सेवाओं की सुगमता और नवा रायपुर क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button