छत्तीसगढ़
Trending

ऑपरेशन साइबर शील्ड का बड़ा एक्शन: शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी, MP–महाराष्ट्र से 6 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय आरोपियों को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देशभर के 115 थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन मुख्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

5 मामलों में करोड़ों की ठगी

केस 1: खमारडीह थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 40 लाख की ठगी। मुख्य आरोपी विपुल पाटने को महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी फर्जी कंपनी यूनिक इंटरप्राइजेज के जरिए रकम हासिल करता था।

केस 2: पंडरी थाना क्षेत्र में 30 लाख की ठगी। आरोपी शोएब अख्तर छिंदवाड़ा का रहने वाला है, जो एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी से धोखाधड़ी करता था।

केस 3: आमानाका थाना क्षेत्र में 46 लाख की ठगी। इंदौर के पूनमचंद्र वर्मा और कल्लू मंसूरी की संलिप्तता सामने आई।

केस 4: तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख की ठगी। आरोपी सुहैल अहमद पन्ना का निवासी है।

केस 5: उरला थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का लालच देकर 12 लाख की ठगी। आरोपी जयंत अहिरवार को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पूछताछ में अन्य नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में भी अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जयंत अहिरवार (सीहोर, मध्यप्रदेश)
  2. सुहैल अहमद (पन्ना, मध्यप्रदेश)
  3. विपुल पाटने (बांद्रा मुंबई, हाल नागपुर)
  4. पूनमचंद्र वर्मा (इंदौर, मध्यप्रदेश)
  5. कल्लू मंसूरी (इंदौर, मध्यप्रदेश)
  6. शोएब अख्तर (छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश)

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग या ऑनलाइन जॉब के नाम पर मिलने वाले लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button