छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, मासूम की मौत, कई घायल

बिलासपुर, 28 अक्टूबर 2025 जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट खाली कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब सात नाबालिग बच्चे सवार थे। बताया गया कि वाहन को लापरवाही से चलाया जा रहा था और यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इसी बीच चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button